देश-विदेश

Independence Day 2025: जानें तिरंगे को मोड़ने का सही तरीका, जिससे बनी रहे इसकी गरिमा

Independence Day 2025
Image Source - Web

Independence Day 2025: भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और गर्व के साथ मना रहा है। इस मौके पर संस्कृति मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि तिरंगे का सम्मान सिर्फ फहराने तक सीमित न रहे, बल्कि उसे सही तरीके से मोड़कर और सुरक्षित रखकर भी निभाया जाए। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सही तरीके से ध्वज मोड़ने की प्रक्रिया दिखाई और संदेश दिया – “तीन रंग। एक राष्ट्र। अनंत गर्व। सही मोड़ें, ऊंचा थामें।”

अभियान का उद्देश्य तिरंगे के अनजाने में होने वाले अपमान को रोकना है, जो अक्सर सही जानकारी के अभाव में हो जाता है। तिरंगा तीन रंगों से बना है – केसरिया साहस और बलिदान का, सफेद शांति और सत्य का, तथा हरा विकास और समृद्धि का प्रतीक है। इसके बीच का अशोक चक्र निरंतर प्रगति और धर्म का प्रतीक है।

संस्कृति मंत्रालय ने नागरिकों से अनुरोध किया कि ध्वज मोड़ते समय ध्यान रखें कि कोई भी रंग जमीन को न छुए, और इसे आयताकार आकार में मोड़कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा न केवल हमारी आज़ादी का प्रतीक है, बल्कि उन बलिदानों की याद भी दिलाता है, जिन्होंने इसे संभव बनाया।

ये भी पढ़ें: ट्रैफिक नियमों को तोड़ना अक्षय कुमार को पड़ा भारी, जब्त हुई लग्जरी कार

You may also like