मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में पक्षियों की गणना के दौरान दो नई प्रजातियों के पक्षी देखे गए हैं। इन पक्षियों के नाम व्हाइट चीक्ड बारबेट और इंडियन ब्लैक लॉयर्ड टिट हैं।
मुंबई का संजय गांधी नेशनल पार्क अपने जैव विविधता (biodiversity) के लिए जाना जाता है। इस पार्क में सैकड़ों प्रजातियों के पौधे, पेड़, जीव-जंतु और पक्षी पाए जाते हैं।
बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ने मुंबई के बोरीवली स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क में पक्षियों की गणना शुरू की है। इस गणना के दौरान पार्क में दो नई प्रजातियों के पक्षी देखे गए हैं। इन पक्षियों के नाम व्हाइट चीक्ड बारबेट और इंडियन ब्लैक लॉयर्ड टिट हैं। नेशनल पार्क में पक्षियों की गणना लंबे समय तक चलेगी। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के इस अभियान में अलग-अलग मौसम में दिखने वाले पक्षियों की जानकारी दर्ज की जा रही है।

Credit: MALABAR NATURAL HISTORY SOCIETY
नेशनल पार्क में पाए जाने वाले नए पक्षियों में यूरेशियन सिस्किन भी शामिल है। यह पक्षी मूल रूप से बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और भूटान में पाया जाता है। वहीं, व्हाइट चीक्ड बारबेट पश्चिमी घाट के जंगलों में पाया जाता है। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी करीब 50 वालंटियर्स की मदद से नेशनल पार्क में पक्षियों की गणना कर रही है।

Credit: eBird
एक समय येलो बिलगुल (yellow bilgul) पक्षी का बड़े पैमाने पर निर्यात किया जा रहा था, जिससे इनकी संख्या में भारी कमी आ गई थी। इस पक्षी को अब नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सेंक्चुरीज़ में ही देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- BMC: कांदिवली-गोरेगांव संपर्क परियोजना शुरू, यातायात होगा और आसान
मुंबई जैसे बड़े शहर के इतने करीब इतने बड़े नेशनल पार्क का होना अपने आप में एक अनोखी बात है। संजय गांधी नेशनल पार्क को प्रदूषण और अतिक्रमण से बचाने की बहुत ज़रूरत है।