फाइनेंस

Windfall Tax: तेल कंपनियों की शामत! सरकार का बड़ा फैसला, कीमतें बढ़ने का खतरा

Windfall Tax
Image Source - Web

Windfall Tax: तेल कंपनियों को एक और झटका लगा है। सरकार ने अचानक कच्चे तेल पर लगने वाला ‘विंडफॉल टैक्स’ बढ़ा दिया है। इससे क्या पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ जाएंगे? घर का बजट बिगड़ने वाला है? आइए समझते हैं…

विंडफॉल टैक्स क्या है?

जब दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो तेल कंपनियों को अचानक बड़ा मुनाफा होने लगता है। इसी ‘अतिरिक्त’ कमाई पर लगने वाला टैक्स विंडफॉल टैक्स कहलाता है।

भारत में कब लगा?

हमारे देश में पहली बार जुलाई 2022 में ये टैक्स लगाया गया था। तब से सरकार इसकी दर बदलती रहती है।

सरकार का ताजा फैसला

अभी-अभी सरकार ने विंडफॉल टैक्स को 41% बढ़ा दिया है। अब तेल कंपनियों को पहले से भी ज्यादा टैक्स देना होगा। अब यहां सवाल ये उठता है कि, इसका असर क्या होगा? तो विशेषज्ञों का कहना है कि तेल कंपनियां अपना नुकसान पूरा करने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सकती हैं। यानी आम आदमी की जेब पर फिर से बोझ बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके अलावा अगर डीजल, पेट्रोल, ATF पर असर की बात करें तो, अभी तक सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन यानी ATF पर लगने वाला टैक्स नहीं बढ़ाया है।

अब ऐसे में कुछ लोग कह रहे हैं कि महंगाई के इस दौर में सरकार को ऐसा टैक्स नहीं लगाना चाहिए था। लेकिन, कुछ का मानना है कि देश चलाने के लिए सरकार को पैसा भी चाहिए ही। अब यहां एक और सवाल ये उठता है कि इससे तेल कंपनियों का क्या होगा? तो इस टैक्स की वजह से तेल कंपनियों की कमाई घटेगी। हो सकता है कि वो तेल-गैस खोजने में कम निवेश करें, जिससे आगे चलकर दिक्कत हो सकती है।

कितनी बार बढ़ा?

ये दूसरी बार है जब अप्रैल महीने में सरकार ने ये टैक्स बढ़ाया है। इससे पता चलता है कि सरकार को पैसों की सख्त जरूरत है। जानकार सलाह दे रहे हैं कि जब तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े, आप पूरा टैंक भरवा लें। इससे बाद में बचत हो सकती है।

ये भी पढ़ें: भारत का निर्यात बढ़ा, सर्विस सेक्टर ने तोड़ा रिकॉर्ड!

You may also like