खेल

श्रीलंका पर जीत के साथ फाइनल में जगह बनाना चाहेगा भारत, विराट को मिल सकता है आराम

श्रीलंका पर जीत के साथ फाइनल में जगह बनाना चाहेगा भारत, विराट को मिल सकता है आराम

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम का दूसरा मैच श्रीलंका के साथ है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की कोशिश भी यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

भारतीय टीम ने सुपर चार में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को धूल चटाई। टीम इंडिया ने वनडे में पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत (228 रन) हासिल करते हुए। फाइनल की राह आसान कर ली है। अब भारत को श्रीलंका या बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच जीतना है और टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी।
श्रीलंका ने सुपर चार में अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 21 रन से हराया था। इस रोमांचक मैच में श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने शानदार गेंदबाजी की थी और अंत के ओवरों में श्रीलंकाई टीम ने जीत हासिल की। अब श्रीलंका की कोशिश भारत के खिलाफ जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर होगी।

You may also like

More in खेल