न्यूजीलैंड क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने 16 साल लंबे शानदार करियर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय विलियमसन के इस फैसले के साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट के स्वर्णिम दौर के एक बड़े अध्याय का अंत हो गया है।
न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में लिया विदाई
साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले केन विलियमसन (Kane Williamson) ने अपने करियर में 378 मैच खेले और 19,346 रन बनाकर न्यूजीलैंड के सर्वकालिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने तीनों प्रारूपों में कुल 48 शतक और छह दोहरे शतक लगाए।
कप्तान के तौर पर दिलाई ऐतिहासिक सफलता
विलियमसन ने 2016 से 2024 तक न्यूजीलैंड की कप्तानी की और टीम को कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाईं। उनके नेतृत्व में न्यूजीलैंड ने 2021 में भारत को हराकर पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया था।
विराट कोहली के साथ खास दोस्ती रही चर्चा में
क्रिकेट के मैदान पर प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद केन विलियमसन (Kane Williamson) और विराट कोहली की दोस्ती हमेशा सुर्खियों में रही। दोनों खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट के ‘फैब फोर’ का अहम सदस्य माना जाता है और मैदान के अंदर और बाहर उनके आपसी सम्मान और दोस्ती को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया।
“It’s a team I love and it’s so dear to my heart”
Thank you for the memories, Kane 🖤🤍 pic.twitter.com/u1qBOMEfzy
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) June 12, 2026
भावुक संदेश में कहा- अपने तरीके से विदा लेने का सौभाग्य मिला
संन्यास की घोषणा करते हुए केन विलियमसन (Kane Williamson) ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह अपने फैसले और अपनी शर्तों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने टीम के भविष्य पर भरोसा जताते हुए अपने साथियों और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें: Shreyas Iyer ने मुंबई में रेंट पर लिया घर, हर महीने किराए में खरीदी जा सकती है एक लग्जरी कार



























