अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम सुर्खियों में बनी हुई है। कभी नाना पाटेकर का तंज तो कभी पैसों को लेकर FWICE का एक्शन, फिल्म को चर्चा में बनाए हुए है। इस फिल्म का टीजर तैयार करने में मेकर्स ने करोड़ों रुपये फूंक डाले।
वेलकम 3 का हाल ही में अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया था। इसके साथ ही फिल्म की पूरी स्टार कास्ट, टाइटल और रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया। वहीं, अब 3 मिनट 29 सेकेंड लंबे लंबे इस वीडियो की लागत सामने आई है, जो हैरान कर देने वाली है।वेलकम टू द जंगल के टीजर में लगभग 24 एक्टर्स को शामिल किया गया। वहीं, बजट लगभग 2 करोड़ है। आपने सही सुना मेकर्स ने 2 करोड़ रुपये सिर्फ वेलकम 3 के टीजर पर खर्च कर दिए, जो इशारा कर रहा है कि पूरी फिल्म की लागत कई सौ करोड़ होने वाली है।















