सोशल मीडिया सेंसेशन और ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने से रातों-रात सुर्खियों में आईं ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका नया गाना नहीं, बल्कि उनकी शादी है। ढिंचैक पूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी का वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
View this post on Instagram
ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) ने शादी की जानकारी देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। वीडियो और तस्वीरों में वो मुस्कुराते हुए पोज देती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि उन्होंने अपने दूल्हे का चेहरा पूरी तरह रिवील नहीं किया। तस्वीरों में उनके पति का सिर्फ साइड फेस दिखाई दे रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ढिंचैक पूजा के पति कौन हैं।
View this post on Instagram
शादी की तस्वीरों में ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) जहां लाल लहंगे में दिखाई दीं, वहीं उनके पति सफेद रंग की शेरवानी में नजर आए। वीडियो में अधिकतर तस्वीरें सेल्फी स्टाइल में थीं, जिसे देखकर लोगों को उनका वायरल गाना ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ याद आ गया। इसी वजह से इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
View this post on Instagram
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) से नए गाने की डिमांड भी कर दी। एक यूजर ने लिखा, “अब नया गाना आना चाहिए- फेरे मैंने ले लिए आज।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “यकीन नहीं हो रहा कि ढिंचैक पूजा की शादी हो गई।” कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा कि शादी में गाना मत गाना, वरना मुश्किल हो जाएगी।
ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ये उनकी शादी की कुछ क्लिप्स हैं और आगे भी वो और तस्वीरें और वीडियो शेयर करेंगी। हालांकि, कुछ लोग अब भी इसे असली शादी मानने के बजाय प्रैंक वीडियो बता रहे हैं।
View this post on Instagram
ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) साल 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं। अपने अलग अंदाज और वायरल गानों की वजह से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद वो कई टीवी शोज और एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई दीं। हाल ही में उन्हें टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ’ में भी देखा गया था, जहां उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।
फिलहाल सोशल मीडिया पर ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) की शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।






















