खेल

Shreyas Iyer ने मुंबई में रेंट पर लिया घर, हर महीने किराए में खरीदी जा सकती है एक लग्जरी कार

Shreyas Iyer
Image Source - Web

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में एक आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ये प्रॉपर्टी 3 साल की लीज पर ली है, जिसकी कुल कीमत करीब 7.14 करोड़ रुपये है। इस डील का रजिस्ट्रेशन जून 2026 में पूरा हुआ है।

पहले साल हर महीने 18.5 लाख रुपये किराया

रेंट एग्रीमेंट के अनुसार, पहले 12 महीनों के लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को हर महीने 18.50 लाख रुपये किराया देना होगा। दूसरे साल किराया 7 प्रतिशत बढ़कर 19.79 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगा, जबकि तीसरे साल उन्हें हर महीने 21.18 लाख रुपये का किराया चुकाना होगा। तीन वर्षों में वह कुल 7.14 करोड़ रुपये किराए के रूप में अदा करेंगे।

वर्ली के ‘Artesia’ में लिया 3,875 वर्ग फुट का अपार्टमेंट

31 वर्षीय क्रिकेटर ने मुंबई के प्रतिष्ठित वर्ली इलाके में स्थित ‘Artesia’ प्रोजेक्ट में 3,875 वर्ग फुट का विशाल अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस लग्जरी घर के साथ चार कारों की पार्किंग की सुविधा भी दी गई है। इस डील के लिए श्रेयस अय्यर ने 1.84 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है।

मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में शामिल है वर्ली

वर्ली मुंबई के सबसे प्रीमियम और महंगे इलाकों में गिना जाता है, जहां कई ब ड़े उद्योगपति, सेलिब्रिटी और हाई-प्रोफाइल लोग रहते हैं। इसी वजह से यहां की रियल एस्टेट कीमतें देश में सबसे ज्यादा मानी जाती हैं।

भारतीय टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं अय्यर

हाल ही में बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भारतीय टी20 टीम का पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया है। 31 वर्षीय अय्यर अब तक भारत के लिए 14 टेस्ट, 76 वनडे और 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 811, वनडे में 2,977 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1,104 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: अलविदा Jaspal Rana… भारतीय शूटिंग के स्वर्णिम युग का चमकता सितारा हमेशा के लिए हुआ खामोश

You may also like

More in खेल