CRPF कोबरा कमांडो: जम्मू और कश्मीर के जंगलों में महीनों के प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के भीतर एक इकाई, कोबरा कमांडो के पहले बैच को केंद्र शासित प्रदेश के कुपवाड़ा जिले में तैनात किया गया है. गौरतलब है कि माओवादी विद्रोहियों से निपटने के लिए 2009 में उनकी स्थापना के बाद पहली बार, कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन (COBRA) को मध्य और पूर्वी भारत से बाहर ले जाया गया है और जम्मू और कश्मीर भेजा गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोबरा कमांडो का प्रशिक्षण छह महीने पहले जम्मू-कश्मीर के जंगलों में शुरू हुआ था और हाल ही में समाप्त हुआ है, उन्हें कुपवाड़ा में तैनात किया गया है. एक अधिकारी के मुताबिक़,
कोबरा की कुछ कंपनियों को बिहार और झारखंड से आंशिक रूप से हटा दिया गया था क्योंकि वहां नक्सली हिंसा के मामलों में गिरावट आई थी. छह महीने पहले, उनका प्रशिक्षण जम्मू-कश्मीर के जंगलों में शुरू हुआ. प्रशिक्षण समाप्त हो गया है और उन्हें कुपवाड़ा में तैनात किया गया है, लेकिन अभी तक किसी भी ऑपरेशन में उनका उपयोग नहीं किया गया है.












