मनोरंजन

ऑनलाइन Leak हुई वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘फुकरे 3’ ?

Fukre 3
Fukre 3 Poster (Photo Credits: X)

अभिनेता वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की फिल्म फिल्म ‘फुकरे 3’ का दर्शक लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे हैं. इस दमदार कॉमेडी फिल्म का एक अलग ही फैन बेस है. फिल्म के पिछले दोनों पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में चूचा का किरदार सबके दिलों पर ऐसा छाया कि ‘फुकरे’ फिल्म  का नाम आते ही यही किरदार ज़हन में घुमने लगता है. फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन इस फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ऐसी अफवाह है कि फिल्म ‘फुकरे 3’ रिलीज़ से ठीक 2 दिन पहले ही टेलीग्राम पर ऑनलाइन लीक हो गई है.  ट्विटर पर एक टेलीग्राम का स्क्रीनशॉट शेयर हो रहा है जिसमें ‘फुकरे 3’ के एचडी प्रिंट के कुछ लिंक दिए गए हैं और बताया जा रहा है कि फिल्म टेलीग्राम पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सच में यह फिल्म लीक हो गई है. दरअसल जो स्क्रीनशॉट ट्विटर पर सर्कुलेट हो रहा है टेलीग्राम पर ढूंढने पर उसका चैनल अवेलेबल नहीं है. यही नहीं जो दूसरे चैनल ‘फुकरे 3’ डाउनलोड करने के लिए मिलेंगे उनसे भी फिल्म डाउनलोड करने का लिंक नहीं मिलेगा. तो इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि यह खबर फेक हैऔर हो सकता है यह  केवल पब्लिसिटी स्टंट हो.

You may also like