देश-विदेश

Letter For Santa: बच्चे ने Santa को लिखा खत, क्रिसमस गिफ्ट में जो मांगा उसे देखकर मासूमियत पर फिदा हो जाएंगे आप, वायरल हो रहा पोस्ट

Letter For Santa: बच्चे ने Santa को लिखा खत, क्रिसमस गिफ्ट में जो मांगा उसे देखकर मासूमियत पर फिदा हो जाएंगे आप, वायरल हो रहा पोस्ट
Letter for santa

Letter For Santa: क्रिसमस का महीना आते ही बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता, क्योंकि छोटे-छोटे मासूम बच्चे Santa को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं. बहुत सारे मासूम बच्चों को इस बात की उम्मीद रहती है कि Santa आएगा और उसे उसके पसंद की गिफ्ट देगा. ऐसे में बहुत बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो पहले से ही Santa से विश करते रहते हैं कि वो क्रिसमस के दिन आकर उसे गिफ्ट दे. अब एक ऐसे ही बच्चे का Santa के लिए लिखा गया लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर और पढ़कर लोग उसकी मासूमियत के कायल हो रहे हैं.

बच्चे ने Santa को लेटर लखकर अपनी मांग रखी है. उसने लिखा है, “प्रिय सांता, आप कैसे हैं? मैं अच्छा हूं. यहां मैं बता रहा हूं कि मुझे क्रिसमस के लिए क्या चाहिए?” इसके आगे बच्चे ने अमेजन का एक पूरा लिंक लिख दिया है.

Kids these days are adorable.

Letter For Santa: बच्चे के इस लेटर को देखकर लोग बच्चे की मासूमियत के दीवाने हो रहे हैं. लेटर को पढ़कर लोगों के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल आ जाती है. आधुनिक युग के इस मासूम ने Santa के लिए लिखे गए इस लेटर में सभी 50 से ज्यादा अक्षरों वाले URL को सावधानीपूर्वक लिख दिया है. बच्चे ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि गलती से भी सांता कोई गलत लिंक न खोल ले. एक्स के एक यूजर ने बच्चे के इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “आजकल के प्यारे बच्चे”

जब से इस यूजर ने बच्चे के लेटर को शेयर किया है, ये काफी वायरल हो रहा है. अब तक इसे 1.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस लेटर को देखकर लोग कमेंट के जरिये बच्चे की मासूमियत पर प्यार लुटा रहे हैं. वैसे इसपर आपका क्या कहना है हमें कमेंट कर जरूर बताएं. अगर आपकी राय दिलचस्प रहेगी, तो हम उसे अपने वेबसाइट पर शेयर जरूर करेंगे.

ये भी पढ़ें: Parliament Security: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे 2 लोग, जूते से निकालकर छिड़की गैस

You may also like