London Fashion Week 2023: मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर के लंदन फैशन वीक 2023 में डेब्यू एक फैशन वर्ल्ड में एक अलग नाम स्थापित कर दिया है. एक हालिया बयान में, मानुषी ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मतलब क्या होता है?
जब हम कॉन्टेस्ट में भाग लेते हैं तो हम इस बात पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि हमें क्या तैयारी करनी है और खुद को कैसे प्रस्तुत करना है, लेकिन जब कॉन्टेस्ट इंटरनेशनल लेवल पर होता है तो आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं. यह उस जिम्मेदारी और गौरव को उजागर करता है, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मातृभूमि का प्रतिनिधित्व करने से आती है. – मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर का यह बयान दर्शाता है कि उनके लिए यह सिर्फ जीतने से कहीं ज़्यादा अधिक है. यह अपने देश की समृद्ध संस्कृति, विविधता और प्रतिभा को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के बारे में है. उनका बयान इस विचार का प्रतीक है कि अपने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान है, जो बड़ी जिम्मेदारी के साथ आता है.
View this post on Instagram
इंटरनेशनल लेवल पर अपने देश को गौरवान्वित करने के अलावा मानुषी छिल्लर के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं. वह बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family) में जल्द दिखाई देंगी. साथ ही वह ‘तेहरान’ (Tehran) और ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ (Operation Valentine) में भी नज़र आएंगी.















