मुंबई

Maharashtra ONTV News: स्वेज नहर की तर्ज पर देश के तीन राज्यों को जोड़ने वाला जल मार्ग बनाने की योजना

Maharashtra ONTV News
Image Source - Web

Maharashtra ONTV News: हाईलाइट्स

महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की नदियों को जोड़कर जल मार्ग बनाने की योजना बनाई जा रही है।
यह जल मार्ग गडचिरोली से शुरू होकर काकीनाडा बंदरगाह तक जाएगा।
प्रस्तावित 550 किमी लंबे जलमार्ग से परिवहन खर्च में 10 गुना कमी आएगी।
इस परियोजना से माल ढुलाई के अलावा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Maharashtra ONTV News

Image Source – Web

विश्व व्यापार में मील का पत्थर साबित हो चुकी स्वेज नहर की तर्ज पर देश के तीन राज्यों की नदियों और समुद्र को जोड़ कर जल मार्ग तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। योजना के तहत महाराष्ट्र के गडचिरोली को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा पोर्ट से जोड़ा जा सकेगा। प्रस्तावित 550 किमी लंबे नहर रूट से परिवहन खर्च में करीब 10 गुना कमी आएगी।

फिलहाल ये परियोजना प्रारंभिक चरण में है। इसको लेकर एक निजी कंपनी ने रिपोर्ट तैयार की है। महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड (एमएमबी) रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है।

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक जाने माने न्यूज पोर्टल को बताया कि एमएमबी को रिपोर्ट के अध्ययन की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में केंद्र सरकार के इनलैंड वॉटर अथॉटी ऑफ इंडिया (आईडब्लूएआई) से भी संपर्क किया गया है। आईडब्लूएआई इस परियोजना को लेकर तीनों राज्यों के बीच समन्वय का कार्य करेगा।

ये भी पढ़ें: Maharashtra ONTV News: आठ महीने बाद, चीन के जासूस होने के संदेह में पकड़े गए कबूतर को रिहा कर दिया गया

अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना से माल ढुलाई के अलावा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ये जलमार्ग गडचिरोली के चामोर्सी से शुरू होकर काकीनाडा बंदरगाह से जुड़ेगा।

इसको लेकर पिछले सप्ताह सहयाद्री सरकारी अतिथि गृह में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बैठक हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री फडणवीस का कहना है कि ये परियोजना विदर्भ के लिए लाइफलाइन साबित होगी। इससे विदर्भ के सम्पूर्ण विकास में मदद मिलेगी।

प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग पराग जैन के मुताबिक स्वेज नहर की तर्ज पर बनाए जाने वाले इस जल मार्ग से माल ढुलाई के खर्च में 10 गुना कमी आएगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अभी ये परियोजना प्रारंभिक स्थिति में है। महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड इसको लेकर तैयार रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है।

जहां तक इस जल मार्ग के फायदों की बात है, तो ये परियोजना विदर्भ के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विदर्भ के उत्पादों को समुद्री मार्ग से निर्यात करने में आसानी होगी। इससे माल ढुलाई के खर्च में कमी आएगी और विदर्भ के उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी। इसके अलावा, इस जलमार्ग से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Maharashtra ONTV News: महाराष्ट्र में अर्ध सरकारी और निजी कंपनियों में काम करने वाली महिलाओं को भी मिलेगा प्रसूति अवकाश

You may also like