बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर खबर आ रही है कि अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई है। आनन-फानन में उन्हें मेंदाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आज, यानी कि शनिवार सुबह को उन्हें हाथ में तेज दर्द हुआ था।
फिलहाल पटना के मेंदाता अस्पताल में हड्डी रोग विभाग की टीम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का देखरेख कर रही है। पिछले कई महीनों से वो लोकसभा चुनाव को लेकर व्यस्त चल रहे थे। उस दौरान उनका कई बार दिल्ली आना-जाना लगा रहा था। वहीं चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग जगहों पर उन्हें जाते रहना पड़ा था। यहां तक कि जब सरकार का गठन होना था, तो उसके लिए बी उन्हें दिल्ली जाना पड़ा था।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाईटेड ने बिहार में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस चुनाव में उनकी पार्टी को कुल 12 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। ऐसे में केंद्र में उनकी ताकत काफी बढ़ गई है। जानकारी हो कि मेदी मंत्रीमंडल में भी जेडीयू कोटे से दो को मंत्री पद दिया गया है। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं और ऑन टीवी न्यूज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ की कामना करता है।