Sunil Shroff Death: 66 वर्षीय दिग्गज अभिनेता सुनील श्रॉफ (Sunil Shroff) का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सुनते ही फ़िल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी. अभिनेता सुनील श्रॉफ अभय, जूली, द फाइनल कॉल, दीवाना, अंधा युग जैसी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे. यही नहीं उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है.

Photo of Actor Sunil Shroff and Actor Pankaj Tripathi. Photo Credit : Instagram
उनकी आखिरी फिल्म ओएमजी 2 ( OMG 2) थी जिसमें वे बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार के साथ नज़र आये थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था. हालही में अभिनेता को फिल्म ओएमजी 2 की सक्सेस पार्टी में भी देखा गया था. इस पार्टी की तस्वीरें उन्होंने अपने ऑफिशियल इन्स्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी, जिसमें वे ‘ओएमजी 2’ को स्टार पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के साथ सेल्फी लेते नज़र आ रहे थे.
आखरी वीडियो
अभिनेता सुनील श्रॉफ कई विज्ञापनों का भी हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 17 अगस्त 2022 को शेयर किया था. इस पोस्ट में वे ईद की पार्टी एन्जॉय करते दिख रहे थे साथ ही ईद मुबारक गाने पर वह खूब झूमते-थिरकते नजर आ रहे थे.















