देश के सबसे फेमस नेताओं की लिस्ट में शुमार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हमेशा किसी किसी वजह से टॉक ऑप द टाउन बने रहते हैं। कई बार अपने अटपटे बयानों से चर्चा वसूलने वाले राहुल गांधी इन दिनों जाति जनगणना की मांग को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन यहां हम उनके पॉलीटिकल लाइफ की बात नहीं करेंगे, बल्कि आपको बताएंगे राहुल गांधी की वो 5 खासियतें, जिसे जानकर आप हो जाएंगे उनके कायल।
वैसे तो राहुल गांधी खासियतों के मामले में काफी धनी हैं, लेकिन हम उनके जिन खासियतों के बारे में आपको बता रहे हैं, वो बहुत कम लोगों को ही पता है। तो आइए जानते हैं उनकी 5 खासियतों के बारे में –
- राहुल गांधी काफी योग्य पायलेट हैं।
- राहुल गांधी ने ITBP, यानी इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के साथ माउंटेनियरिंग का कोर्स भी किया है।
- राहुल गांधी एक कमाल के ट्रेंड गोताखोर हैं, जो एक ही सांस में समुद्र की 75 मीटर गहराई तक पहुंच सकते हैं।
- राहुल गांधी आइकीडो में ब्लैक बेल्ट हैं, जो कि एक जापानी मार्शल आर्ट है।
- इन सबके अलावा राहुल गांधी बहुत अच्छे पाठक भी हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की किताबें, हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, इसाई धर्म और इस्लाम के ग्रंथों का भी अध्ययन किया है।
राहुल गांधी की इन खासियतों के बारे में ज्यादातर लोग इसलिए नहीं जानते हैं, क्योंकि वो किसी भी इंटरव्यू में राजनीति के सिवा अपने पर्सनल चीजों के बारे में बात नहीं के बराबर ही करते हैं। तो कैसी लगी राहुल गांधी की ये खासियतें, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
ये भी पढ़ें: राजीव गांधी की 80वीं जयंती: पंचायती राज से लेकर कंप्यूटर तक; टेक्नोलॉजी क्रांति के जनक को याद कर रहा देश