Apple Watch series 9 के अलावा एपल ने iPhone 15 , iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max भी पेश किया है। iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max के साथ A17 PRO बायोनिक चिपसेट दिया गया है जो कि दुनिया का पहला 3 नैनोमीटर वाला प्रोसेसर है। इसे तीन नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है।
नए आईफोन का इंतजार अब खत्म हो गया है। एपल ने ठीक एक साल बाद Apple’s Wonderlust Event में नए आईफोन लॉन्च किए हैं। इस बार एपल ने iphone 15 series सीरीज पेश की है। नई सीरीज के साथ A17 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा नए iphone के साथ टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। यह पहला मौका है जब एपल ने अपने किसी आईफोन को टाईप-सी पोर्ट के साथ पेश किया है। Apple का यह इवेंट कंपनी के क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय में हुआ है। एपल ने एपल वॉच सीरीज 9 भी पेश की है।























