खेल

नीरज चोपड़ा ने Doha Diamond League 2024 में जीता सिल्वर मेडल, पहले स्थान पर आने से मामूली अंतर से चूके

नीरज चोपड़ा
Image Source - Web

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने Doha Diamond League 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.36 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

यह मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज ने 88.38 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। नीरज तीसरे थ्रो में 86.24 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर थे, लेकिन अंतिम दौर में 88.36 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर उन्होंने रजत पदक हासिल किया।

इस लीग में पदक जीतने वाले खिलाड़ी –

जैक वाडलेज (चेक गणराज्य) – 88.38 मीटर (गोल्ड मैडल)
नीरज चोपड़ा (भारत) – 88.36 मीटर (सिल्वर मैडल)
एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 85.75 मीटर (ब्रोन्ज मैडल)

ये Doha Diamond League में नीरज का पहला पदक है। 2023 में उन्होंने इसी मीट में स्वर्ण पदक जीता था।

यह निश्चित रूप से नीरज के लिए एक शानदार शुरुआत है, जो इस साल कई बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले हैं, जिनमें 2024 पेरिस ओलंपिक भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर वसीम अकरम का तंज, बोले – रोहित को ही रहना चाहिए था MI का कप्तान

You may also like

More in खेल