ऑनटीवी स्पेशल

Global Mumbai Mission: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कसी कमर; ड्रग्स, स्लम और घुसपैठियों के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी

Global Mumbai Mission
Global Mumbai Mission

Global Mumbai Mission: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के कायाकल्प के लिए एक ऐतिहासिक विजन पेश किया है। मुंबई शहर जिला नियोजन समिति (DPDC) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई को ड्रग्स-मुक्त, झोपड़पट्टीमुक्त और अतिक्रमणमुक्त बनाकर एक वैश्विक शहर (Global City) के रूप में विकसित किया जाएगा।

बजट में बड़ा प्रावधान: ₹813 करोड़ के प्रारूप को मंजूरी
उपमुख्यमंत्री शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुंबई के विकास के लिए 813 करोड़ 35 लाख 72 हजार रुपये की वार्षिक योजना (2026-27) को मंजूरी दी गई। इसमें सामान्य जिला योजना के लिए ₹785.35 करोड़ और अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए ₹28 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

घुसपैठियों पर प्रहार: आधार कार्ड रद्द करने के सख्त आदेश
सुरक्षा के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठियों के दस्तावेजों की सघन जांच के निर्देश दिए हैं। शिंदे ने स्पष्ट आदेश दिया है कि ऐसे घुसपैठियों के आधार कार्ड तत्काल रद्द किए जाएं।

‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ के लिए अस्पतालों में नशामुक्ति केंद्र
नशे के बढ़ते जाल को काटने के लिए उपमुख्यमंत्री ने एक नई कार्य योजना पेश की है:

  • नशामुक्ति सेंटर: मुंबई मनपा (BMC) के प्रत्येक अस्पताल में अब नशामुक्ति केंद्र शुरू किए जाएंगे।
  • स्लम-मुक्त विजन: एसआरए (SRA) और जर्जर इमारतों को क्लस्टर पुनर्विकास योजना में शामिल कर मुंबई को झोपड़पट्टी मुक्त बनाया जाएगा।

बुनियादी ढांचा और स्वच्छता: पिंक टॉयलेट और फुटपाथ नीति
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुविधाओं पर जोर दिया है:

  • महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट: रेलवे स्टेशनों और बाजारों में पिंक शौचालय और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • फुटपाथ के लिए अलग फंड: फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने और चलने लायक बनाने के लिए बजट में अलग से निधि का प्रावधान होगा। अवैध स्टॉल हटाने के लिए बीएमसी विशेष अभियान चलाएगी।
  • गड्ढा मुक्त सड़कें: बारिश से पहले सड़कों को दुरुस्त करने और मानसून के बाद तीसरे चरण के सीमेंट-कंक्रीटीकरण का काम शुरू करने का आदेश दिया गया है।

स्वास्थ्य और पर्यावरण पर विशेष ध्यान

  • जीरो प्रिस्क्रिप्शन: मनपा अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां बाहर से न खरीदनी पड़ें, इसके लिए ‘जीरो प्रिस्क्रिप्शन’ सुविधा को प्रभावी बनाया जा रहा है।
  • प्रदूषण नियंत्रण: दादर के शिवाजी पार्क परिसर में प्रदूषण कम करने की जिम्मेदारी IIT बॉम्बे को सौंपी गई है।
  • डॉग शेल्टर: पालतू कुत्तों के लिए शहर में अलग से शेल्टर बनाने हेतु जगह सुनिश्चित करने का निर्देश भी शिंदे ने दिया।

मुंबई को प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित बनाना हमारा संकल्प है। विकास कार्यों के लिए आवंटित शत-प्रतिशत निधि का उपयोग समय पर होना चाहिए।

You may also like