विवादों में घिरी फिल्म ‘The Kerala Story 2: Goes Beyond’ इस शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। विपुल शाह द्वारा प्रोड्यूस और कमाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही काफी हंगामा मचा रखा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट जारी किया है, लेकिन इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण बदलाव और कट्स के निर्देश दिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CBFC ने फिल्म में कुल 16 कट्स और मॉडिफिकेशन्स की मांग की है। ये बदलाव मुख्य रूप से संवेदनशील दृश्यों, डायलॉग्स और विजुअल्स से जुड़े हैं, ताकि फिल्म 16+ उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त हो सके।
CBFC द्वारा लगाए गए प्रमुख कट्स और बदलाव
- किसिंग सीन में 50% कमी: मूल लिप-लॉक सीन को 7 सेकंड छोटा कर दिया गया है, यानी विजुअल्स आधे कर दिए गए।
- रेप सीन के विजुअल्स में 50% कट: रेप से जुड़े दृश्यों को 20 सेकंड कम किया गया है।
- दो हिंसक सीन छोटे किए गए: एक सीन में महिला को थप्पड़ मारने का और दूसरा जहां महिला के सिर पर चोट लगती है – दोनों को 2-2 सेकंड कम किया गया।
- बुलडोजर सीन में बदलाव: आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराए जाने वाले विजुअल्स को मॉडिफाई करने के निर्देश दिए गए।
- डायलॉग्स में बदलाव: तीन अलग-अलग जगहों पर डायलॉग्स बदले गए हैं, जबकि एक शब्द को म्यूट किया गया है (हालांकि इनकी स्पेसिफिक डिटेल्स कट लिस्ट में नहीं दी गईं)।
- डिस्क्लेमर जोड़ने का आदेश: फिल्म में स्पष्ट डिस्क्लेमर जोड़ा गया है कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
- स्टैटिक टेक्स्ट और वॉइस ओवर बढ़ाया: डिस्क्लेमर से जुड़ा स्टैटिक टेक्स्ट का समय 2 मिनट 3 सेकंड बढ़ाया गया है, साथ ही वॉइस ओवर भी।
- अन्य शर्तें: मेकर्स को स्क्रिप्ट और डायलॉग्स के अनुसार डॉक्यूमेंट्स जमा करने थे। साथ ही, एक छोटे आर्टिस्ट के लिए सहमति पत्र (कंसेंट लेटर) CBFC को सौंपा गया।
ये सभी बदलाव 16 फरवरी 2026 को पूरे होने के बाद फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिला।
फिल्म की रनटाइम और रिलीज डिटेल्स
सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, फिल्म की फाइनल रनटाइम 131.24 मिनट यानी 2 घंटे 11 मिनट 24 सेकंड है।
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा नजर आएंगी। यह हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है, जो पहले भाग की तरह ही संवेदनशील मुद्दों पर आधारित बताई जा रही है।
विवादों का सिलसिला जारी
फिल्म के ट्रेलर और टीजर रिलीज के बाद से ही राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस छिड़ी हुई है। केरल हाई कोर्ट में CBFC सर्टिफिकेशन को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने इसे ‘झूठी प्रोपेगैंडा’ करार दिया है। वहीं, फिल्ममेकर्स इसे सच्ची घटनाओं पर आधारित बता रहे हैं।
फिल्म 27 फरवरी 2026 को देशभर में थिएटर्स में रिलीज होगी। दर्शकों को U/A 16+ सर्टिफिकेट के कारण 16 वर्ष से अधिक उम्र के साथ पैरेंटल गाइडेंस की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की पुष्टि की, वेडिंग को दिया ‘VIROSH’ नाम






























