मनोरंजन

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म, Vivek Agnihotri दिखाएंगे असली कहानी

Vivek Agnihotri
Image Source - Web

भारतीय सिनेमा में वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्मों का चलन लगातार बढ़ रहा है और अब एक और बड़ी कहानी बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित होगी। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ भूषण कुमार भी जुड़े हैं, जो इसे प्रोड्यूस करेंगे।

ये फिल्म जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि ये कहानी लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan से प्रेरित है, जिसमें इस पूरे ऑपरेशन के अहम पहलुओं को विस्तार से बताया गया है।

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने इस फिल्म को लेकर कहा है कि उनका उद्देश्य किसी तरह का शोर मचाना नहीं, बल्कि सच्चाई और तथ्यों के साथ कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना है। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की कहानी गहन रिसर्च और जमीनी स्तर पर की गई जांच के आधार पर तैयार की जा रही है, जिसमें भारतीय सेना की विभिन्न शाखाओं के सहयोग को भी शामिल किया गया है।

इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की प्रोडक्शन कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शन मिलकर कर रहे हैं। फिल्म में 6 मई से 10 मई 2025 के बीच हुए पूरे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को विस्तार से दिखाया जाएगा, जिससे दर्शकों को उस समय की परिस्थितियों और निर्णयों की गहराई को समझने का मौका मिलेगा।

वहीं भूषण कुमार ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो खुद हमें चुनती हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी एक ऐसी ही कहानी है, जिसे पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और साहस के साथ प्रस्तुत करना जरूरी है। उनके अनुसार ये फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज की तरह होगी, जो देश के लिए अहम घटनाओं को दर्ज करेगी।

ये फिल्म न केवल देशभक्ति और सैन्य साहस को उजागर करेगी, बल्कि उन जटिल परिस्थितियों को भी सामने लाएगी, जिनमें ऐसे बड़े फैसले लिए जाते हैं। दर्शकों के लिए ये एक ऐसी फिल्म साबित हो सकती है, जो सिनेमा के माध्यम से इतिहास और वास्तविक घटनाओं को करीब से देखने का अवसर देगी।

ये भी पढ़ें: “मुझे 10 बार छुआ”, प्रेस कॉन्फ्रेंस में Monalisa ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

You may also like