देश-विदेश

28वीं बार उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे PM Modi: कई अहम प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

PM Modi
Image Source - Web

PM Modi 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचने वाले हैं, जो राज्य के विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने इस दौरे के दौरान वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और टिहरी में 1000 मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।

ये दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के कार्यकाल में ये उनका 18वां और प्रधानमंत्री बनने के बाद कुल 28वां उत्तराखंड दौरा है।

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव रहा है। वे पहले भी केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की कई बार यात्रा कर चुके हैं, जिससे राज्य में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिला है। खासतौर पर केदारनाथ आपदा के बाद उनके दौरे ने श्रद्धालुओं का विश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी।

सरकार के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में राज्य में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की गई हैं। चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और विभिन्न रोपवे योजनाओं से दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंच आसान हुई है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि इससे राज्य में विकास कार्यों को और गति मिलेगी और भविष्य में नई परियोजनाओं की भी घोषणा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: युगांडा आर्मी चीफ फिर विवादों में: पहले जॉर्जिया मेलोनी को शादी का प्रस्ताव, अब तुर्की से की दुल्हन की मांग

You may also like