आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए Adobe ने भारत के सरकारी स्कूलों के साथ बड़ी पार्टनरशिप की है। कंपनी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, असम, बिहार और तमिलनाडु की सरकारों के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग किया है।
छात्रों को मिलेगा Adobe Express का फ्री एक्सेस
इस इनिशिएटिव के तहत हजारों सरकारी स्कूलों में Adobe Express for Education का मुफ्त एक्सेस दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार, इससे करीब 78 लाख स्टुडेंट और टीचर लाभान्वित होंगे।
AI और डिजिटल स्किल्स पर जोर
छात्र Adobe के जरिए डिजिटल स्टोरीटेलिंग, क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स और AI की मदद से कंटेंट क्रिएशन जैसी स्किल्स सीख सकेंगे। वहीं, शिक्षकों को क्लासरूम में डिजिटल और AI टूल्स के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
इन स्कूलों में शुरू होगी पहल
शुरुआती चरण में ये कार्यक्रम PM SHRI, CM SHRI, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और अन्य सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा। आगे इसे दूसरे स्कूलों और राज्यों तक भी विस्तार देने की योजना है।
यह पहल छात्रों को पढ़ाई के साथ भविष्य की AI और डिजिटल इंडस्ट्री के लिए जरूरी कौशल देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ के बीच बिहार को राहत, गंडक में घटा पानी, बराज से डिस्चार्ज भी कम






























