देश-विदेश

Dawood Ibrahim के पुश्तैनी घर पर चला BMC का बुलडोजर, भिंडी बाजार में भारी पुलिस बंदोबस्त

Dawood Ibrahim
Image Source - Web

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के पुराने घर को लेकर मुंबई के भिंडी बाजार में BMC ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित मुसाफिरखाना बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को बुलडोजर की मदद से गिराया जा रहा है। इस कार्रवाई को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। दीवारों और छत के गिरने का खतरा बना हुआ था। इसी वजह से BMC ने इसे C-1 श्रेणी की खतरनाक इमारत घोषित किया था। प्रशासन का कहना है कि संभावित हादसे को रोकने और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कार्रवाई की जा रही है।

मस्जिद को लेकर भी फैला असमंजस

इमारत से जुड़े धार्मिक स्थल को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी और विरोध की स्थिति देखने को मिली। इस पर BMC ने स्पष्ट किया है कि पूरी मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा, बल्कि केवल खतरनाक घोषित किए गए जर्जर हिस्से को हटाया जाएगा।

सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बंदोबस्त

स्थानीय विरोध और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। BMC और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो।

दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) से जुड़ी होने के कारण यह इमारत लंबे समय से चर्चा में रही है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता जर्जर इमारत से पैदा हो रहे खतरे को खत्म करना और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra के 4 और तालुकाओं में सूखा घोषित, जल संकट से निपटने के लिए ₹483 करोड़ मंजूर

You may also like