भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का मैच बारिश से बाधित रहा है। रविवार को खेल पूरा नहीं हो सका। भारतीय पारी के 24.1 ओवर के बाद बारिश ने खलल डाला। इसके बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। एसीसी ने पहले ही इस मैच के लिए रिजर्व डे निर्धारित किया था। ऐसे में आज इस मैच को पूरा किया जाएगा। फैंस को उम्मीद है कि वह भारत-पाकिस्तान के बीच पूरे मैच का आनंद उठा सकेंगे। मैच की शुरुआत दोपहर तीन बजे ही होगी।

सुपर फोर के पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान एक मैच में दो अंक और +1.051 नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। श्रीलंका एक मैच में दो अंक और +0.420 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत तीसरे और बांग्लादेश अपने दोनों मैच हारकर चौथे स्थान पर है।
मैच वहीं से शुरू होगा जहां पर कल खत्म हुआ था। भारत ने रविवार को 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे। विराट कोहली और केएल राहुल नाबाद हैं। यही दोनों आज भारतीय पारी का आगाज करेंगे। रोहित ने 56 और शुभमन ने 58 रन बनाए थे। शाहीन और शादाब को एक-एक विकेट मिला है।
बारिश के कारण रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच पूरा नहीं हो पाया था। ऐसे में आज उस मैच को पूरा करने की कोशिश की जाएगी। रिजर्व डे में प्लेइंग-कंडीशन आम दिनों की तरह होंगे। हालांकि, मैच का नतीजा आने के लिए दोनों पारियों में 20 ओवर होने जरूरी हैं। मैच की शुरुआत दोपहर तीन बजे ही होगी।



























