टेक्नोलॉजीमहाराष्ट्र

Apple Event: Apple watch series 9 लॉन्च

Apple Event: Apple watch series 9 लॉन्च

Apple Watch series 9 के अलावा एपल ने iPhone 15 , iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max भी पेश किया है। iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max के साथ A17 PRO बायोनिक चिपसेट दिया गया है जो कि दुनिया का पहला 3 नैनोमीटर वाला प्रोसेसर है। इसे तीन नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है।

नए आईफोन का इंतजार अब खत्म हो गया है। एपल ने ठीक एक साल बाद Apple’s Wonderlust Event में नए आईफोन लॉन्च किए हैं। इस बार एपल ने iphone 15 series सीरीज पेश की है। नई सीरीज के साथ A17 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा नए iphone के साथ टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। यह पहला मौका है जब एपल ने अपने किसी आईफोन को टाईप-सी पोर्ट के साथ पेश किया है। Apple का यह इवेंट कंपनी के क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय में हुआ है। एपल ने एपल वॉच सीरीज 9 भी पेश की है।

Apple Event: Apple watch series 9 लॉन्च

Apple Watch series 9  के साथ डिजिटल क्राउन दिया गया है। इसकी डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। Apple Watch series 9  के साथ एपल सिरी का पहले के मुकाबले बेहतर सपोर्ट मिलेगा।
Apple Event: Apple watch series 9 लॉन्च
Apple Watch series 9 के साथ डबल टैप फीचर दिया गया है। इसकी मदद से आप कॉल रिसीव कर सकते हैं। एपल वॉच सीरीज 9 को उंगली हिलाकर भी कंट्रोल किया जा सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो इसमें गेस्चर कंट्रोल दिया गया है। एपल ने इस बार भी एपल वॉच के लिए नाइकी के साथ साझेदारी की है। एपल वॉच सीरीज 9 में 100 रिसाइकल मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।
Apple Event: Apple watch series 9 लॉन्च
एपल ने पिछले साल की तरह इस बार भी एपल वॉच अल्ट्रा को पेश किया है। एपल वॉच अल्ट्रा को पहली बार वॉच सीरीज 8 के साथ लॉन्च किया गया था। एपल वॉच अल्ट्रा की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है यानी कड़ी धूप में भी आप स्क्रीन को आराम से देख सकेंगे। इसके साथ भी डपल टैप या गेस्चर कंट्रोल फीचर दिया गया है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 36 घंटे के बैकअप का दावा है। वहीं पावर सेविंग मोड में बैटरी 72 घंटे तक चलेगी। एपल वॉच एसई को भी एपल ने लॉन्च किया है। सभी वॉच की बिक्री 22 सितंबर से होगी और आज से प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। Apple Watch Ultra की शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी करीब 66,212 रुपये और Apple Watch Series 9 की शुरुआतीी कीमत 399 डॉलर यानी करीब 30,064 रुपये है।

You may also like