मनोरंजन

भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, पेट में पथरी का पता चला, आई ऑपरेशन की नौबत

भारती सिंह
Image Source - Web

कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह ने खुद बताया कि उन्हें पेट में बहुत तेज़ दर्द हो रहा था। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके पित्त की थैली (gallbladder) में पथरी है और उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ेगा।

भारती सिंह

Image Source – Web

कैसे पता चला बीमारी का?

भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाला है जिसमें वो अस्पताल के बिस्तर से सबको अपनी हालत के बारे में बता रही हैं। पहले तो उन्होंने पेट दर्द को नज़रअंदाज़ किया, पर जब दर्द बढ़ गया तो वो डॉक्टर के पास गईं। भारती ने बताया कि पेट में असहनीय दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। टेस्ट के बाद उन्हें पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में पथरी है।

भारती सिंह

Image Source – Web

गोला से दूर रहना पड़ रहा है

भारती ने वीडियो में बताया कि उन्हें अपने बेटे गोला से दूर रहकर बहुत दुख हो रहा है। उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी वीडियो में दिखे और परेशान नज़र आए।

भारती सिंह

Image Source – Web

फैंस ने दुआएं भेजीं

भारती का वीडियो देखकर उनके फैंस ने कमेंट्स में उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। एक फैन ने लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ भारती मैम, भगवान आपको आशीर्वाद दे।” ये खबर भारती सिंह के चाहने वालों को दुखी कर सकती है। सबको उनकी सेहत की चिंता हो रही है।

ये भी पढ़ें: विक्की-कैटरीना की डेटिंग का खुलासा! तस्वीरें छुपाने के लिए पापराज़ी से की थी ये डील

 

 

You may also like