देश-विदेश

जम्मू में 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 15 की मौत, कई घायल

जम्मू
Image Source - Web

आज, यानी कि गुरुवार दोपहर को जम्मू के अखनूर में तीर्थयात्रियों से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग घायल हैं। खबर तो ये भी है कि लोगों के मौत का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है।

बताया जा रहा है कि ये भयंकर हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ है। एक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार बस पर उत्तर प्रदेश के 60 यात्री सवार थे और हाथरस से शिवखोरी जा रहे थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबर लिखे जाने तक हादसे के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

6 महीने पहले भी हो चुका है इस तरह का हादसा
इससे करीब 6 महीने पहले 15 नवंबर 2023 को जम्मी-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में भी एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। उस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 9 महिलाएं शामिल थीं। वो बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी।

ये भी पढ़ें: चक्रवात रेमाल का कहर! असम और मेघालय में बारिश और आंधी ने मचाई तबाही

 

You may also like