देश-विदेश

जेल में करवाचौथ की तैयारी! मुस्कान और रविता ने मांगी लाल चूड़ियां और बिंदी

मुस्कान
Image Source - Web

मेरठ: करवाचौथ के मौके पर मेरठ की जिला जेल में बंद महिला कैदियों के बीच भी त्योहार की तैयारियां देखने को मिल रही हैं। जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी और रविता ने कथित तौर पर करवाचौथ के लिए लाल चूड़ियां, बिंदी और अन्य श्रृंगार का सामान मांगा है। संजीवनी महिला संस्था ने उनकी मांग पर जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई है।

महिला संस्था ने जेल पहुंचकर दिया श्रृंगार का सामान

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को संजीवनी महिला संस्था की निशी जैन अपनी टीम के साथ मेरठ जिला जेल पहुंचीं। टीम महिला बंदियों को करवाचौथ की पूजा के लिए मिट्टी के करवे और श्रृंगार का सामान देने गई थी। इस दौरान महिला बंदियों से उनकी जरूरतों के बारे में भी पूछा गया।

संस्था की निशी जैन के अनुसार, मुस्कान और रविता ने चूड़ियां, बिंदी समेत श्रृंगार की अन्य सामग्री मांगी थी। उनकी मांग पर उन्हें ये सामान उपलब्ध करा दिया गया।

क्या दोनों रखेंगी करवाचौथ का व्रत?

मुस्कान और रविता द्वारा श्रृंगार का सामान मांगे जाने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों करवाचौथ का व्रत रखेंगी और किसके लिए पूजा करेंगी।

हालांकि, निशी जैन ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। दोनों व्रत रखेंगी या नहीं और उनकी पूजा किसके लिए होगी, इस विषय पर उनकी बंदियों से कोई बातचीत नहीं हुई है।

फिलहाल, दोनों की ओर से व्रत रखने या पूजा करने को लेकर कोई पुष्टि सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 48 घंटे में स्टोर से लेना होगा ऑर्डर; जानें पूरी प्रक्रिया

You may also like