Heavy Rainfall Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 31 अगस्त और 1 सितंबर को ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
वहीं ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। उत्तर भारत में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। दिल्ली-NCR में 2 से 5 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
महाराष्ट्र का क्या है हाल?
महाराष्ट्र में फिलहाल पूरे राज्य के लिए भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि विदर्भ में 2 और 3 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। मराठवाड़ा में आज और 3 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।
IMD ने लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने और भारी बारिश या आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।























