भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव (Kedar Jadhav) ने 3 जून 2024 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। बता दें कि उन्होंने आज 3 बजे सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट के जरिये ये जानकारी दी है। भारत के लिए अपना आखिरी मैच उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2020 में खेला था।

Image Source – Instagram
एक्स पर फैंस के साथ जानकारी साझा करते हुए केदार जाधव ने लिखा है कि, “मेरे पूरे करियर के दौरान प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। 3 बजे से मुझे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर माना जाए।”
Thank you all For your love and support throughout my Career from 1500 hrs
Consider me as retired from all forms of cricket— IamKedar (@JadhavKedar) June 3, 2024
गौरतलब है कि जाधव 2015 से 2019 तक भारतीय टीम के लिए सुपर फिनिशर की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए 72 वनडे मैच खेला, जिसमें उन्होंने 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए। वनडे इंटरनेशनल में जाधव ने 20.33 की औसत से 122 रन बनाए।

Image Source – Instagram
महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में केदार ने लिया संन्यास
केदार जाधव (Kedar Jadhav) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसके बैकग्राउंड में ‘जिंदगी के सफर में…’ गाना बज रहा है। जाधव के इस पोस्ट ने हर किसी को महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की याद दिला दी। गौरतलब है कि इसी तरह से धोनी ने भी 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
View this post on Instagram
धोनी ने अपने पोस्ट में लिखा था, “आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। शाम 5 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड मानिए।” इसके साथ ही माही ने अपने करियर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। उन्होंने अपने पोस्ट के बैकग्राउंड में, ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ गाना लगाया था।

Image Source – Web
फिलहाल केदार जाधव (Kedar Jadhav) के संन्यास पर क्रिकेट जगत से शुभकामनाओं का तांता लग गया। एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित कई दिग्गजों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 12 साल बाद पहला सुपर ओवर, नामीबिया ने ओमान को रोमांचक मुकाबले में हराया!