Surya Grahan 2024: आज, 8 अप्रैल 2024 को, साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण “वलयाकार सूर्य ग्रहण” होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाएगा, और सूर्य के चारों ओर एक चमकीला वलय दिखाई देगा। यह एक अद्भुत खगोलीय घटना है, जो हर साल नहीं होती है।
ग्रहण का समय और स्थान
साल का पहला सूर्यग्रहण भारत में रात को करीब 9.12 बजे शुरु होगा और मंगलवार यानी की 9 अप्रैल की रात 2.22 बजे तक देखा जा सकेगा। यानी कि पूरे 5 घंटे 10 मिनट का होगा। दुनियाभर के कई देशों में ये देखा जा सकेगा, लेकिन भारत के लोग इस सूर्यग्रहण को नहीं देख पाएंगे, क्योंकि जिस वक्त ये सूर्यग्रहण लगेगा, भारत में उस वक्त रात होगी।
भारत में कैसे देख पाएंगे सूर्यग्रहण?
भारत में साल का ये पहला सूर्यग्रहण नहीं दिखेगा। हां लेकिन चुकी आप सोशल मीडिया और इंटरनेट के युग में जी रहे हैं, तो उसके माध्यम से आप इस नजारे का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आप अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/watch?v=2MJY_ptQW1o देख सकते हैं।
सूतक काल:
सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल होता है, जिसके दौरान कुछ विशेष धार्मिक गतिविधियां करने से मना किया जाता है। सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले शुरू होता है।
ये भी पढ़ें: Mohamed Muizzu: “भारत का दिल से धन्यवाद”, सामानों के निर्यात से प्रतिबंध हटाए जाने पर मालदीव के प्रधानमंत्री ने कहा