12000 Cr Drug Factory Busted: तेलंगाना में मीरा-भयंदर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक विशाल ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया, जहां से 32,000 लीटर रॉ एमडी ड्रग्स बरामद किए गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन ड्रग्स की कीमत करीब 12,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह सब तब शुरू हुआ, जब पुलिस ने 200 ग्राम ड्रग्स पकड़े, जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये थी। इस छोटी बरामदगी की जांच को आगे बढ़ाने पर पुलिस को तेलंगाना में इस विशाल ड्रग्स फैक्ट्री का पता चला। पुलिस का कहना है कि इस ड्रग्स नेटवर्क के तार देश के साथ-साथ विदेशों तक जुड़े हुए हैं।
पुलिस ने फैक्ट्री से ड्रग्स और वहां मौजूद केमिकल्स को जब्त कर लिया है। अब इस मामले की गहराई से जांच चल रही है ताकि इस नेटवर्क के और भी राज खुल सकें। यह कार्रवाई ड्रग्स माफिया के खिलाफ मीरा-भयंदर पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
इससे पहले जुलाई 2025 में मुंबई पुलिस ने भी ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। तब पुलिस ने 400 करोड़ रुपये की ड्रग्स की खेप पकड़ी थी। उस दौरान कर्नाटक के मैसूर में भी छापेमारी की गई थी। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा था कि पूरे राज्य में पुलिस को इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
#TelanganaNews #DrugsBust #MiraBhayandarPolice #CrimeNews #DrugSyndicate
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra Tips: क्या आप भी बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ते हैं? वास्तु के अनुसार ये है नुकसान































