लिवर में सूजन: हमारा लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त अंग है। ये पाचन, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, और शरीर के मेटाबोलिज्म को संतुलित रखने जैसे कई अहम काम करता है। लेकिन जब लिवर में समस्या आती है, तो शरीर इसका संकेत देता है। फैटी लिवर (Fatty Liver) जैसी स्थितियां, जिनमें लिवर की कोशिकाओं में फैट जमने लगता है, लंबे समय तक अनदेखी करने पर खतरनाक हो सकती हैं। आइए जानते हैं, लिवर में सूजन के लक्षण (Symptoms of Liver Swelling) और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।
लिवर में सूजन: शरीर कैसे करता है संकेत?
लिवर में सूजन होने पर शरीर में कई बदलाव दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को नज़रअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
भूख में कमी, गैस और एसिडिटी, और दिनभर थकान महसूस होना इसके सामान्य संकेत हैं। इसके अलावा, आंख और नाखूनों का पीला पड़ना, गहरे पीले रंग का पेशाब आना, या पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द होना भी संकेत देते हैं कि लिवर में समस्या है। कई बार मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, खुजली, और उल्टी जैसा महसूस होना भी लिवर की खराबी के लक्षण हो सकते हैं।
लिवर में सूजन के पीछे क्या हैं कारण?
लिवर की खराबी के सबसे बड़े कारणों में खराब जीवनशैली शामिल है। अत्यधिक शराब का सेवन, तला-भुना और मसालेदार खाना खाने की आदत, मोटापा, और शारीरिक सक्रियता की कमी लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं।
डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग भी फैटी लिवर (Fatty Liver) की चपेट में आ सकते हैं। इसके अलावा, मेटाबोलिज्म की समस्या या आनुवंशिक कारण भी लिवर में सूजन का कारण बन सकते हैं।
लिवर में सूजन से बचने के तरीके
लिवर की सेहत बनाए रखना आसान है, बस आपको अपने दिनचर्या और खानपान में बदलाव करने होंगे। अगर लिवर में सूजन है, तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं:
रोज़ाना हल्का व्यायाम करें और शरीर को सक्रिय रखें।
भरपूर मात्रा में पानी पीएं। नारियल पानी, छाछ, और सूप जैसी चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल करें।
खाने में लहसुन, ब्रोकली, मछली, और अवोकाडो जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ लें।
रात का खाना जल्दी और हल्का खाएं।
तेल और मसाले वाले भोजन से बचें।
लिवर की सेहत का ध्यान क्यों जरूरी है?
लिवर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। लिवर में सूजन के लक्षण (Symptoms of Liver Swelling) पर ध्यान देना और समय रहते इलाज करवाना जरूरी है। लंबे समय तक लिवर की समस्या बनी रहने पर ये लिवर फेलियर जैसी गंभीर स्थिति का रूप ले सकती है।
फैटी लिवर (Fatty Liver) और लिवर में सूजन का इलाज संभव है, अगर सही समय पर इसके संकेतों को पहचाना जाए। हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल न केवल लिवर को स्वस्थ रखती है, बल्कि अन्य बीमारियों से भी बचाव करती है।
ये भी पढ़ें: Tulsi Ke Niyam: तोड़ना तो दूर इस दिन छुएं भी नहीं तुलसी का पौधा, नहीं तो तरस जाएंगे सुख समृद्धि के लिए! जानें नियम