तारक मेहता उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह पिछले 22 अप्रैल से लापता हैं। उनके परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस उन्हें ढूंढने में जुट चुकी है। गुरुचरण सिंह के पिता ने बताया कि 22 अप्रैल को वो दिल्ली से मुंबई आने के लिए एयरपोर्ट गए थे, लेकिन उसके बाद से वो गायब हैं। वो ना तो दिल्ली अपने घर लौटे और ना ही मुंबई पहुंचे। उनके इस तरह अचानक गायब होने से पूरा परिवार सदमे में है।
शादी करने वाले थे रोशन सिंह सोढ़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुचरण सिंह शादी करने वाले थे। हालांकि उनके परिवार वालों ने इस खबर को पूरी तरह से झुठला दिया है। उनका कहना है कि इस खबर में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। एक्टर के पिता इतने चिंतित हैं कि वो किसी भी तरह के सवालों का जवाब देने की हालत में नहीं हैं। खबर तो ये भी है कि एक्टर आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे, जबकि उनके पिता का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह का कोई मेंटल स्ट्रेस नहीं था।
सीसीटीवी फुटेज में नजर आए गुरुचरण सिंह
गुरुचरण सिंह की तलाशी अभियान में जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो, उन्होंने देखा कि वो एटीएम से पैसे निकाल रहे थे। एक्टर का वो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो को देखने के बाद से लोगों का कहना है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, इसलिए वो घर छोड़कर चले गए। हालांकि उनके परिवार ने इस तरह की बातों को पूरी तरह से नकार दिया है।
2021 में छोड़ा था TMKOC शो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के घर-घर में पहचान बनाने वाले गुरुचरण सिंह को लोगों का बहुत प्यार मिला है। उन्होंने इस शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था। साल 2021 में उन्होंने किसी कारण से इस शो को छोड़ दिया था।
ये भी पढ़ें: हनी सिंह का वो रूप जो किसी ने नहीं देखा! डॉक्यूमेंट्री में खुलेंगे कई बड़े राज