देश-विदेश

Viral Video: सवालों की जगह शायरी लिखकर छात्र ने मांगे पासिंग मार्क्स, कॉपी में रख दिए 2100 रुपये

Viral Video

Viral Video: उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र की उत्तर पुस्तिका इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वायरल आंसर शीट ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, छात्र ने गणित के सवाल हल करने के बजाय अपनी कॉपी में मजेदार शायरियां, दिल की बातें और गुरुजी से पास करने की भावुक अपील लिख डाली। इतना ही नहीं, पासिंग मार्क्स की उम्मीद में उसने कॉपी के अंदर 2100 रुपये भी रख दिए।

बताया जा रहा है कि ये आंसर शीट यूपी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र गोलू कुमार की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षक उसकी कॉपी जांचते नजर आ रहे हैं। जैसे-जैसे कॉपी के पन्ने पलटते हैं, वैसे-वैसे छात्र की अनोखी “क्रिएटिविटी” सामने आती जाती है।

गुरुजी से 33 नंबर देकर पास करने की अपील

वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र ने कॉपी की शुरुआत भगवान का नाम लिखकर की। उसने लिखा, “जय बजरंग बली…” इसके बाद उसने शिक्षक से बेहद मजेदार अंदाज में पास करने की गुजारिश की। छात्र ने लिखा, “कॉपी मेरी पहुंची गुरु के पास, 33 नंबर देकर इसे लगा दो पार।” इतना ही नहीं, उसने आगे एक और लाइन लिखी, “मेरी बग्गी, मेरा घोड़ा, पास कर दो मुझे भी थोड़ा।”

इन लाइनों को पढ़कर शिक्षक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

फ्रीफायर गेम और गर्लफ्रेंड का भी किया जिक्र

छात्र ने अपनी कॉपी में ऑनलाइन गेम Free Fire का भी जिक्र किया। उसने लिखा –
“फ्रीफायर में हेडशॉट पे हेडशॉट मारे, इसलिए एग्जाम में ब्लैंक पेज हैं सारे।”

इसके बाद छात्र ने अपनी निजी जिंदगी का दर्द भी कॉपी में बयां किया। उसने लिखा –
“छोड़ दिया उसने मुझे बेगाने के लिए, मैं भी कभी टॉपर था जमाने के लिए।”

नीचे उसने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को याद करते हुए लिखा –
“नेहा प्लीज वापस आ जाओ बाबू।”

पास होने के लिए कॉपी में रख दिए 2100 रुपये

कॉपी के अगले पन्ने पर शिक्षक को 2100 रुपये भी मिले। माना जा रहा है कि छात्र को डर था कि केवल शायरी और भावनात्मक अपील से उसे पासिंग मार्क्स नहीं मिलेंगे, इसलिए उसने पैसे रखकर शिक्षक को “मनाने” की कोशिश की।

हालांकि, इस घटना को सोशल मीडिया पर लोग मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं। कई यूजर्स छात्र की रचनात्मकता की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे शिक्षा व्यवस्था और छात्रों पर परीक्षा के दबाव से जोड़कर देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ये अनोखी आंसर शीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने छात्र को “शायर स्टूडेंट” बताया, तो किसी ने कहा कि “गणित नहीं आया, लेकिन कंटेंट राइटिंग में फुल मार्क्स मिलने चाहिए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arun Kothari (@nocturnal_bird_) 

हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये मामला चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

You may also like