देश-विदेश

जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रो पड़े थे चंद्रबाबू नायडू, चुनाव जीतकर ही विधानसभा में कदम रखने की खाई थी कमस

चंद्रबाबू नायडू
Image Source - Web

आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने काफी शानदार जीत हासिल की है। अब ऐसे में पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू आनेवाले 9 जून को सीएम के तौर पर सफथ ले सकते हैं।

गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। साल 1995 से लेकर साल 2004 तक वो संयुक्त आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। यहां तक कि जब साल 2014 में विभाजन हुआ तो उसके बाद भी वो शेष आंध्र प्रदेश के सीएम बने थे। हालांकि साल 2019 के चुनाव में उन्हें वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने बुरी तरीके से हार का मुंह दिखाया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोने लगे थे चंद्रबाबू नायडू
19 नवंबर 2021 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंद्रबाबू नायडू इतने इमोशनल हो गए थे कि वो कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे थे। इसी दौरान उन्होंने ये कमस खाई थी कि जब तक वो राज्य विधानसभा में जीत हासिल नहीं कर लेंगे, तबतक वो विधानसभा में कदम नहीं रखेंगे। दरअसल उनकी पत्नी पर किए गए टिप्पणी से वो काफी ज्यादा आहत थे। उन्होंने कहा था कि पिछले ढाई साल में सभी अपमान सहन किए लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने सभी हदें पार कर दीं। उनका कहना था कि, “किसी भी महिला के बारे में बुरा बोलना उस व्यक्ति के चरित्र पर ही असर डालता है।” नायडू ने कहा था कि, राजनीति में कभी भी उनकी पत्नी ने हस्तक्षेप नहीं किया था, यहां तक कि जब उनके पिता मुख्यमंत्री थे और जब वो खुद भी सीएम रहे थे।

बाद में चंद्रबाबू नायडू ने इस मुद्दे को महिलाआयोग के सामने भी रखा था। साथ ही पुलिस में केस भी दर्ज करवाया था। बता दें कि नायडू ने आरोप लगाया था कि, सत्तारूढ पार्टी के कुछ विधायकों ने उनकी पत्नी भुवनेश्वरी के चरित्र पर हत्या करने वाली अभद्र टिप्पणियां की थी। सदन में उनकी पत्नी के बारे में अध्यक्ष ने कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा था कि, इसके बजाय उनके माइक्रोफोन को अध्यक्ष ने बंद कर दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी फेमस फिल्म एक्टर एनटीआर की बेटी हैं।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव नतीजे 2024 लाइव अपडेट: लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है; रुझानों में भाजपा बहुमत से दूर है… हालांकि, NDA की सरकार बनती दिख रही है

You may also like