महाराष्ट्र

गैंगस्टर छोटा राजन के गुर्गे राजू चिकन्या को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, 32 साल से था फरार

छोटा राजन
Image Source - Web

महाराष्ट्र की देवनार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 32 साल से फरार छोटा राजन के गुर्गे राजू चिकन्या उर्फ विलास पवार को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 32 साल पहले देवनार पुलिस स्टेशन के इलाके में हुए एक क्राइम में राजू चिकन्या का हाथ था, इसी मामले में पिछले लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, जिसमें अब पुलिस को कामयाबी मिली है।

राजू चिकन्या पर कई मामले दर्ज हैं
गौरतलब है कि पुलिस ने राजू चिकन्या के खिलाफ IPC की धारा 307, 34, 3, 25 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था और इन्हीं मामलों में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। राजू चिकन्या पर एक-दो जगह पर नहीं, बल्कि कई जगहों पर अपराध करने के आरोप लगे हैं। मुंबई के देवर पुलिस स्टेशन में चिकन्या के खिलाफ फायरिंग और हत्या का मामला भी दर्ज है। इसके अलावा अलिबाग में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हो रखा है।

जानकारी हो कि राजू चिकन्या उर्फ विलास पवार छोटा राजन गैंग के लिए काम करता था। मुंबई के गोवंडी इलाके में रहने वाले लोगों में उसकी वजह से दहशत का माहौल रहता था। दरअसल गोवंडी का पूरी इलाका उसी का माना जाता था। अब जबकी उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है तो गोवंडी के लोगों ने राहत की सांस ली होगी।

ये भी पढ़ें: Cyber Crime: लड़की ने किया वॉट्सएप मैसेज, लालच में आकर इंजीनियर ने गंवाए 62 लाख

You may also like