महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के बहादरपुरा गांव में एक शादी समारोह ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस आयोजन की चर्चा सिर्फ शादी की वजह से नहीं, बल्कि उससे जुड़े एक खास फैसले के कारण हो रही है।
पेठकर परिवार ने अपने बेटे सिद्धेश्वर की शादी को यादगार बनाने के लिए गांव के लोगों के हित में एक बड़ा कदम उठाया। परिवार ने गांव के करीब 3500 लोगों का दुर्घटना बीमा कराने का निर्णय लिया। इस पहल के बाद पूरे इलाके में परिवार की सराहना की जा रही है।
बताया जा रहा है कि शादी के मौके पर गांव के लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से ये फैसला लिया गया। परिवार का मानना था कि खुशी के अवसर पर समाज के लिए कुछ ऐसा किया जाए, जिससे जरूरत पड़ने पर लोगों को मदद मिल सके।
ग्रामीणों ने भी इस पहल को बेहद सराहनीय बताया। कई लोगों का कहना है कि आमतौर पर शादी समारोहों में दिखावे और खर्च पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, लेकिन इस परिवार ने समाज के बारे में सोचकर एक अलग उदाहरण पेश किया है।
गांव में इस खबर के बाद खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कदम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।
पेठकर परिवार की ये पहल अब आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय सोच का बेहतरीन उदाहरण मान रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Moradabad Murder Case: भतीजे से प्यार में पत्नी बनी हैवान, पति को करंट देकर तड़पाया, फिर जहर खिलाकर सीढ़ियों से फेंका

























