Manik Ali Milk Bath Divorce: असम के नलबाड़ी जिले के माणिक अली ने अपनी पत्नी से तलाक के बाद कुछ ऐसा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया। उसने 40 लीटर दूध से स्नान कर अपनी आजादी का जश्न मनाया। यह अनोखा जश्न उसने कैमरे में रिकॉर्ड किया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। माणिक ने वीडियो में कहा कि उनकी पत्नी बार-बार अपने प्रेमी के साथ भाग जाती थी, और वह परिवार की शांति के लिए चुप रहा। आखिरकार, दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।
माणिक ने बताया कि उनके वकील ने उन्हें सूचना दी कि तलाक की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद, उन्होंने चार बाल्टियों में करीब 40 लीटर दूध डालकर अपने घर के बाहर प्लास्टिक शीट पर खड़े होकर स्नान किया। वीडियो में वह खुशी से कहते हैं, “आज से मैं आजाद हूँ!” यह घटना नलबाड़ी जिले के मुकलमुआ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बरलियापार गाँव में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि माणिक की पत्नी पहले भी कम से कम दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी।
Manik Ali from Assam celebrated his divorce with wife in a way that grabbed much attention.
He bathed in 40 litres of milk soon after his lawyer confirmed to him that the divorce process was complete, as per multiple media reports. pic.twitter.com/RVehKtRYJg
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) July 13, 2025
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ आईं। कई लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं। उनका कहना है कि जब देश में कई लोग भूखे हैं, तब इतने दूध की बर्बादी गलत है। कुछ यूजर्स ने कहा कि माणिक ने सिर्फ वायरल होने के लिए ऐसा किया। वहीं, कुछ लोगों ने इसे उनकी निजी खुशी का तरीका बताया। यह घटना असम के नलबाड़ी जिले से सामने आई और अब लोग इस पर खुलकर अपनी राय दे रहे हैं।
#ManikAli #DivorceCelebration #AssamNews #ViralVideo #SocialMedia
ये भी पढ़ें: Assam AI-Generated Porn Scandal: प्यार में ठुकराया तो बनाया फेक पॉर्न पेज! असम के इंजीनियर की करतूत ने उड़ाए होश!































