मनोरंजन

सारा अर्जुन बनीं IMDB की सबसे फेमस स्टार, प्रभास और थलापति विजय को छोड़ा पीछे

सारा अर्जुन
Image Source - Web

फिल्म ‘धुरंधर’ से चर्चा में आईं एक्ट्रेस सारा अर्जुन की लोकप्रियता लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। अब उन्होंने लोकप्रियता के मामले में भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारों प्रभास और थलापति विजय को भी पीछे छोड़ दिया है। ताजा मामला आईएमडीबी (IMDb) द्वारा जारी की गई साप्ताहिक लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की सूची से जुड़ा है, जिसमें सारा अर्जुन ने पहला स्थान हासिल किया है।

‘धुरंधर’ की सफलता से चमकी सारा अर्जुन की किस्मत

रणवीर सिंह स्टाकक फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की सफलता का सीधा असर इसके कलाकारों की लोकप्रियता पर पड़ा है। जहां रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की चर्चा हो रही है, वहीं फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन को भी इस सफलता का बड़ा फायदा मिला है।

यही वजह है कि सारा अर्जुन इस हफ्ते आईएमडीबी की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं।

दूसरे से पहले स्थान पर पहुंचीं सारा अर्जुन

आईएमडीबी हर हफ्ते लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की रैंकिंग जारी करता है, जो दुनिया भर के लाखों दर्शकों के पेज व्यू और यूजर एंगेजमेंट के आधार पर तय होती है।
पिछले सप्ताह जहां सारा अर्जुन इस सूची में दूसरे स्थान पर थीं, वहीं इस बार उन्होंने लंबी छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया। इस रैंकिंग में उन्होंने थलापति विजय, प्रभास और अगस्त्य नंदा जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है। उनकी इस उपलब्धि का मुख्य कारण फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त लोकप्रियता मानी जा रही है।

आईएमडीबी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

आईएमडीबी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस साप्ताहिक सूची को साझा करते हुए बताया कि ये रैंकिंग ‘पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज’ फीचर के तहत जारी की जाती है। इसमें वे भारतीय सितारे शामिल होते हैं, जो वैश्विक स्तर पर ट्रेंड कर रहे होते हैं।
इस सूची में अभिनेता, निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर, लेखक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य नाम शामिल होते हैं। आईएमडीबी के अनुसार, ये रैंकिंग दुनिया भर के 2 करोड़ से अधिक प्रशंसकों की गतिविधियों के आधार पर तय की जाती है।

टॉप लिस्ट में अन्य सितारों की स्थिति

सारा अर्जुन के अलावा इस सूची में दूसरे स्थान पर ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर रहे, जो पिछले सप्ताह तीसरे स्थान पर थे।
अन्य लोकप्रिय सितारों में:

  • थलापति विजय – 8वां स्थान

  • अगस्त्य नंदा – 12वां स्थान

  • भाग्यश्री बोरसे – 15वां स्थान

  • सिबी चक्रवर्ती – 16वां स्थान

  • यामी गौतम – 17वां स्थान

  • प्रभास – 19वां स्थान

  • श्रीराम राघवन – 22वां स्थान

  • तारा सुतारिया – 24वां स्थान

  • दिंजित अय्याथन – 27वां स्थान

  • निविन – 30वां स्थान

  • सिमर भाटिया – 42वां स्थान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IMDb India (@imdb_in) 

सारा अर्जुन की बढ़ती लोकप्रियता

आईएमडीबी की इस ताजा रैंकिंग से साफ है कि सारा अर्जुन दर्शकों के बीच तेजी से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। कम समय में बड़े सितारों को पीछे छोड़ना उनकी बढ़ती लोकप्रियता और अभिनय की स्वीकार्यता को दर्शाता है। आने वाले समय में सारा अर्जुन से दर्शकों को और भी बड़ी उम्मीदें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: यूट्यूबर अरमान मलिक बनने जा रहे हैं पांचवीं बार पिता, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

You may also like