अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपना 36वां जन्मदिन बेंगलुरु में पति विराट कोहली और RCB के कुछ करीबी दोस्तों के साथ खूब मस्ती में मनाया। पार्टी की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image Source – Web
अनुष्का और विराट बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरें और फैमिली मोमेंट्स शेयर करते हैं। फैंस को ‘विरुष्का’ की जोड़ी खूब पसंद है।

Image Source – Web
स्टार-स्टडेड बर्थडे पार्टी
RCB टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने इंस्टा स्टोरी पर अनुष्का के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। इसमें ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी भी नज़र आ रही हैं। सेलिब्रिटी शेफ मनु चंद्रा ने भी कपल के साथ एक फोटो पोस्ट की।

Image Source – Instagram
अनुष्का का महंगा बैग
सोशल मीडिया पर अनुष्का के हाथ में एक काले रंग का मिनी बैग खूब चर्चा में है। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बैग की कीमत लाखों में होगी।
View this post on Instagram
विराट का रोमांटिक पोस्ट
अनुष्का (Anushka Sharma) के जन्मदिन पर विराट ने उनके लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। साथ ही, उन्होंने बेंगलुरु के रेस्टोरेंट ‘लुपा’ को भी उनके स्पेशल बर्थडे डिनर के लिए धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें: भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, पेट में पथरी का पता चला, आई ऑपरेशन की नौबत