देश-विदेश

हो गया कन्फर्म, वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी
Image Source - Web

सोमवार को शीर्ष नेताओं के साथ हुए बैठक के बाद ये फैसला लिया गया कि वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी उपचुनाव में उतरेंगी। जानकारी हो कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी जीते थे। लेकिन नियम ये है कि उन्हें दोनों में से एक सीट छोड़ना होगा, क्योंकि वो दोनों जगह के सांसद नहीं सकते हैं। अब ऐसे में राहुल गांधी ने फैसला लिया है कि वो रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे और प्रियंका गांधी को वायनाड सीट पर उपचुनाव के लिए उतारेंगे।

इस बात की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी है। उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस पार्टी में हम सबने मिलकर तय किया है कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे। वे वायनाड से भी चुनाव लड़े। वहां के लोगों का प्यार भी उन्हें मिला। इसलिए हमने फैसला किया है कि वायनाड से श्रीमती प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी।”

इस फैसले के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि वो भले ही वायनाड सीट छोड़ रहे हैं, वो वहां पर उनका आना जाना लगा रहेगा। और वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी भी रायबरेली का साथ नहीं छोड़ेंगी। राहुल गांधी का कहना है कि अब वायनाड और रायबरेली को दो-दो सांसद मिलेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय जन प्रतिनिधित्व कानून के अनुसार चुनाव नतीजे घोषित होने के 14 दिनों के अंदर ही राहुल गांधी को दोनों में से एक सीट छोड़ने का ऐलान करना था। कुछ दिनों पहले ही राहुल गांधी ने कहा था कि दोनों में से एक सीट को छोड़ने को लेकर वो दुविधा में है, लेकिन वो ऐसा फैसला लेंगे जिससे दोनों जगहों के वोटर खुश रह सकें।

ये भी पढ़ें: NCERT की किताबों में बदला बाबरी मस्जिद का नाम तो भड़क गए ओवैसी, सोशल मीडिया पर निकाली दिल की भड़ास

 

 

You may also like