Crime News: ससुर और बहू का रिश्ता हमेशा से बाप-बेटी की तरह पवित्र माना जाता है, लेकिन महाराष्ट्र के ठाणे में इस रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवविवाहित महिला के साथ उसके ससुर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इस जघन्य अपराध के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वे उसके माता-पिता को जान से मार देंगे।
15 दिनों तक बहू को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसका 52 वर्षीय ससुर और उसका दोस्त लगातार 15 दिनों तक उसे प्रताड़ित करते रहे। दरअसल, महिला और उसका पति अपने ससुर से अलग रहते थे। 30 जनवरी को आरोपी ससुर बहू को उसके मायके छोड़ने के बहाने घर से ले गया, लेकिन उसे उसके माता-पिता के पास ले जाने के बजाय अपने घर ले आया।
घर लाने के बाद उसने महिला को एक कमरे में बंधक बना लिया और अपने दोस्त को भी वहां बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
कैसे हुआ मामला उजागर?
ससुर ने अपने बेटे को ये झूठ बताया कि वो उसकी पत्नी को मायके छोड़ आया है, जबकि हकीकत में वो उसे अपने घर में कैद किए हुए था। पीड़िता के अनुसार, लगातार 15 दिनों तक ससुर और उसके दोस्त ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसे धमकाया कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो उसके माता-पिता को जान से मार दिया जाएगा।
लेकिन एक दिन जब ससुर सो रहा था, तब पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने माता-पिता के घर पहुंच गई। इसके बाद उसने पूरी आपबीती सुनाई और परिजनों के साथ पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की
पीड़िता की शिकायत पर नारपोली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 64, 127(4), 351(3), 74 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी फिलहाल फरार है और उनकी तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें: पालघर में मां ने प्रेग्नेंट बेटी की कर दी हत्या, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप



















