होली और रमजान एक साथ आने के कारण मुंबई पुलिस ने 12 से 18 मार्च 2025 तक के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। इसका उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अशांति को रोकना है।
मुंबई पुलिस की एडवाइजरी के मुख्य बिंदु-
अश्लील शब्दों, गानों और नारों के सार्वजनिक उच्चारण पर रोक।
किसी की प्रतिष्ठा, शालीनता या नैतिकता को ठेस पहुंचाने वाले पोस्टर, इशारे, चित्र या संकेतों के प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध।
राहगीरों पर रंग, रंगीन पानी या पाउडर फेंकने पर होगी कड़ी कार्रवाई।
गुब्बारे में रंगीन या सामान्य पानी भरकर फेंकने पर रोक।
होली और रंगपंचमी के नाम पर जबरन चंदा वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
14 मार्च को जुमे की नमाज और होली एक साथ
इस साल 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा, जो शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। रमजान के दौरान जुमे की नमाज मुसलमानों के लिए बेहद खास मानी जाती है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए घरों से निकलते हैं। वहीं, हिंदू समाज के लोग अपने गली-मोहल्लों में रंगों के साथ होली का उत्सव मनाएंगे।
निश्चित रूप से मुंबई पुलिस की एडवाइजरी शहर में शांति बनाए रखने के लिए जारी की गई है। पुलिस किसी भी अशांति या सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए सतर्कता बरत रही है। अब देखना होगा कि होली के दिन प्रशासन किस तरह शांति व्यवस्था बनाए रखता है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर सरकार ने कसी लगाम, अब रात को नहीं बजा पाएंगे लाउस्पीकर