देश-विदेश

NEET पेपर लीक: नकल के लिए भी अकल चाहिए, रातभर रट्टा लगाने के बाद भी फेल!

NEET पेपर लीक
Image Source - Web

NEET पेपर लीक: NEET परीक्षा 2024 में हुए पेपर लीक ने सबको हैरान कर दिया है। खासकर बिहार में हुए इस कांड ने सबकी नजरें खींच ली हैं। पटना और वैशाली में सॉल्वर गैंग ने कुछ छात्रों से 40-40 लाख रुपये लेकर पेपर रटवाया। यहां तक कि उनके माता-पिता भी इस तैयारी में लगे रहे। लेकिन जब आप इन छात्रों के नंबर देखेंगे, तो कहेंगे – नकल के लिए भी अकल चाहिए।

अनुराग यादव का स्कोर कार्ड

अनुराग यादव उन छात्रों में से एक है, जिन्हें पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया है। NTA के अनुसार, उसने 720 में से केवल 185 नंबर हासिल किए हैं। फिजिक्स में 85.8 पर्सेंटाइल, बायोलॉजी में 51 पर्सेंटाइल और केमिस्ट्री में मात्र 5 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। उसकी ऑल इंडिया रैंक 10,51,525 है, जबकि ओबीसी रैंक 4,67,824 है।

अभिषेक कुमार का स्कोर कार्ड

अभिषेक कुमार ने NEET में 581 नंबर हासिल किए हैं। केमिस्ट्री में 95.99, फिजिक्स में 96.40 और बायोलॉजी में 90.92 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। उसकी ऑल इंडिया रैंक 1,03,234 है।

आयुष राज का स्कोर कार्ड

आयुष राज ने NEET में 300 मार्क्स पाए हैं। फिजिक्स में 15.52, केमिस्ट्री में 15.36 और बायोलॉजी में 87.80 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। उसकी ऑल इंडिया रैंक 6,18,195 है।

शिवनंद कुमार का स्कोर कार्ड

शिवनंद कुमार ने फिजिक्स में 89.75, केमिस्ट्री में 86.2 और बायोलॉजी में 90.27 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। उसकी ऑल इंडिया रैंक 11,06,058 है।

इन छात्रों को पेपर लीक होने के बाद भी इतने खराब नंबर आने से यह साफ हो गया है कि वे पढ़ाई में कितने कमजोर रहे होंगे।

पेपर लीक का मामला

बिहार के इन चारों छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोटा में कोचिंग लेने वाले अनुराग यादव के फूफा सिकंदर यादवेंदु ने लीक पेपर इन छात्रों तक पहुंचाया। इसके बदले उसने सभी से 40 लाख रुपये वसूले थे। गिरफ्तार अनुराग ने पुलिस को बताया कि उसके फूफा ने उससे कहा कि कोटा से समस्तीपुर वापस लौट आओ, एग्जाम का काम हो जाएगा। उसने खुलासा किया कि एग्जाम से एक दिन पहले जो सवाल और जवाब मिले थे, वे ही पेपर में पूछे गए थे।

ये भी पढ़ें: तो हर iPhone यूजर को नहीं मिलेंगे Apple के कुछ AI फीचर, जानें आखिर क्यों कंपनी ने लिया ये फैसला

You may also like