नई दिल्ली: 4 अगस्त 2026 को Phuket से Delhi आ रही Air India की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की वजह से कई यात्री घायल हो गए। उसी फ्लाइट में सवार एक यात्री ने अब सोशल मीडिया पर घटना को याद करते हुए इसे अपनी जिंदगी के सबसे डरावने दो घंटों में से एक बताया।
यात्री के मुताबिक, टर्बुलेंस के दौरान विमान में कुछ लोग अपनी सीटों से उछलकर ऊपर चले गए और कुछ यात्रियों को चोटें भी लगीं। उन्होंने दावा किया कि कुछ यात्रियों के सिर भी टकराए। स्थिति इतनी गंभीर महसूस हुई कि कुछ समय के लिए उन्हें लगा कि विमान सुरक्षित नहीं रह पाएगा।
सीट बेल्ट पहनने की अपील
घटना के बाद यात्री ने लोगों से विमान में सीट बेल्ट हमेशा बांधकर रखने की अपील की, भले ही सीट बेल्ट का संकेत बंद हो। विमान में अचानक होने वाले टर्बुलेंस के दौरान सीट बेल्ट यात्रियों को गंभीर चोटों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
Air India: Phuket – Delhi, 04.08.2026.
The worst two hours of my life. Please, please, please always wear your seatbelt on a plane, even when the seatbelt sign is off.
I saw people being thrown into the air, hitting their heads, and getting injured. For a while, I genuinely… pic.twitter.com/3bVjcZZ18g— Minchen (@minchen_t) August 4, 2026

















