Navi Mumbai: नवी मुंबई के टाउनशिप से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे, परेशान हो जाएंगे, क्योंकि आए दिन आने वाली इस तरह की खबरें आज की जेनरेशन के पेरेंट्स के लिए काफी ज्यादा चिंताजनक है।
खबर ये है कि 19 साल की छात्र अपने बॉयफ्रेंड के साथ महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित टाउनशिप में झील देखने गई थी, लेकिन वो वहां से वापस नहीं लौटी, बल्कि झील में उसका शव मिला। पुलिस को शक है कि उसके उस बॉयफ्रेंड ने ही उसकी हत्या कर दी, जिसके साथ वो झील की तरफ घूमने गई थी। खबर ये भी है कि उस बॉयफ्रेंड से लड़की की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार, यानी 7 अगस्त की शाम को करीब 4:30 बजे कुछ मछुआरों ने एक स्कूल ने करीब झील में एक शव को देखा। फिर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस में दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि लड़की की पहचान नेरुल के एक कॉलेज की छात्रा भाविका मोरे के रूप में हुई है। फिलहाल जांच में जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके अनुसार पनवेल के रहने वाले 22 वर्ष के स्वास्तिक पाटिल के साथ उस लड़की का अफेयर चल रहा था। जब उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पता चला कि वो दों बुधवार की शाम को करीब 4 बजे झील की ओर गए थे, लेकिन वापस लौटे नहीं।
फिलहाल संभावना जताई जा रही है कि, दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद लड़के ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झील में फेंक दिया। और फिर खुद उसने भी आत्महत्या कर ली। खैर फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखते हैं आगे-आगे और क्या कुछ निकलकर सामने आता है। वैसे इसपर आपका क्या कहना है, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
ये भी पढ़ें: मुंबई में सनसनीखेज हत्या: कागज के एक छोटे टुकड़े ने खोली रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश!