ऑनटीवी स्पेशल

होली पर भांग के नशे से मुक्ति के जानें असरदार उपाय

होली
Image Source - Web

होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे रंगों और खुशियों के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और गुझिया, मिठाई और तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं, जो इस त्योहार की खुशी को और बढ़ा देते हैं। कई लोग ठंडाई में भांग मिलाकर पीते हैं, जिससे नशे की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में अगर किसी को भांग का नशा ज्यादा हो जाए, तो उसे कैसे दूर किया जाए? आइए जानते हैं कुछ असरदार उपाय।

होली पर क्यों पी जाती है भांग?
होली के मौके पर ठंडाई में भांग मिलाकर पीने की परंपरा काफी पुरानी है। हिंदू धर्म में इसे शुभ माना जाता है क्योंकि मान्यता के अनुसार, भगवान शिव ने जब समुद्र मंथन से निकले कालकूट विष को ग्रहण किया था, तो उनकी जलन को कम करने के लिए देवताओं ने उन्हें भांग और धतूरा अर्पित किया था। इसी कारण से होली पर भांग पीने की परंपरा चली आ रही है। कई जगहों पर भांग के लड्डू भी बनाए जाते हैं।

भांग क्या है?
भांग को मारिजुआना के नाम से भी जाना जाता है, और इसका वैज्ञानिक नाम कैनाबिस सैटिवा (Cannabis Sativa) है। ये एक बारहमासी पौधा है, जो गर्म और नमी वाले क्षेत्रों में उगता है। भारत में भांग का उपयोग लगभग 2000 ईसा पूर्व से किया जाता आ रहा है। इसके पत्ते, कलियां और फूलों को सुखाकर भांग तैयार की जाती है।

भांग का नशा कितनी देर तक रहता है?
भांग का नशा चढ़ने में 2-3 घंटे ले सकता है, लेकिन इसका प्रभाव कई घंटों तक बना रहता है। भांग का नशा चढ़ने के बाद व्यक्ति का होश पर नियंत्रण नहीं रहता, जिससे उसकी हरकतें असामान्य हो सकती हैं।

भांग का नशा दूर करने के आसान उपाय
अगर किसी को भांग का ज्यादा नशा हो जाए, तो उसे कम करने के लिए ये आसान उपाय आजमाए जा सकते हैं-
नींबू का सेवन करें – नींबू का खट्टा रस भांग के असर को जल्दी कम करता है।
दही खाएं – दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
इमली का रस पिएं – इमली का खट्टा स्वाद भांग के असर को कम करने में मदद करता है।
घी का सेवन करें – आयुर्वेद के अनुसार, देशी घी भांग के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है।
भुने चने खाएं – यह शरीर को ऊर्जा देता है और नशे के प्रभाव को कम करता है।
नारियल पानी पिएं – यह शरीर को हाइड्रेट करता है और भांग के नशे को कम करता है।

होली का त्योहार खुशियों का प्रतीक है, लेकिन अगर आप भांग का सेवन कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इसकी मात्रा संतुलित हो। यदि नशा अधिक हो जाए, तो ऊपर बताए गए उपायों से इसे जल्दी दूर किया जा सकता है। सुरक्षित और आनंददायक होली मनाएं।

ये भी पढ़ें: मुंबई में होली पर गलती से भी न करना ये गलती, वर्ना पुलिस करेगी ये कार्रवाई

You may also like