देश-विदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: तारीखों का हुआ ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025
Image Source - Web

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार की राजनीति पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं और आखिरकार चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान संपन्न होगा।

Bihar Election 2025

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इनमें से 38 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में इस बार लगभग 7.42 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। खास बात ये है कि लगभग 4 लाख वरिष्ठ नागरिक और लगभग 14 हजार मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, जो लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेंगे।

राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से विशेष अनुरोध किया था कि चुनाव की तारीखें छठ पर्व के बाद रखी जाएं। दरअसल, इस समय बड़ी संख्या में बिहार से बाहर काम करने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर लौटते हैं। ऐसे में उनका भी चुनाव में योगदान सुनिश्चित हो सकेगा। आयोग ने इस पहलू पर ध्यान देते हुए तारीखों का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि पिछली बार यानी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में तीन चरणों में कराए गए थे। उस समय स्वास्थ्य सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच चुनाव संपन्न हुआ था।

अब देखना दिलचस्प होगा कि 2025 का चुनावी रण किसके पक्ष में जाता है और जनता इस बार किसे अपना जनादेश सौंपती है।

ये भी पढ़ें: “मेरे फोटो का बैनरों पर इस्तेमाल न करें”; फुलंब्री विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनुराधा चव्हाण को इंजीनियर पति ने लिखा पत्र

You may also like